उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष निपटाने को लेकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। उधम सिंह नगर के किच्छा में उत्तराखंड और यूपी के अंतर्गत सीमावर्ती क्षेत्र बहेड़ी के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान यूपी के बहेड़ी तथा किच्छा तहसील के अधिकारियों ने बैठक कर चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निपटाने का संकल्प लिया। बैठक में बहेड़ी तहसील के एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित किच्छा के उप जिलाधिकारी तथा तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यूपी के बरेली तहसील और किच्छा तहसील के अधिकारियों ने मतदाता सूची का मिलान करते हुए एक ही नाम के तमाम लोगों को चिन्हित करते हुए दोनों राज्यों में वोट का उपयोग करने वाले लोगों को के वोट निरस्त की कार्यवाही को लेकर चर्चा की। अधिकारियों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों के तमाम ग्रामीणों द्वारा उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में अपने वोट का उपयोग करने की शिकायत मिलने के बाद दोनों राज्यों के की मतदाता सूची का मिलान किया जा रहा है और दोनों राज्यों  की मतदाता सूची में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके नाम काटने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आपराधिक कार्यों में लिप्त अपराधियों की सूची का भी आदान प्रदान करते हुए अपराधी एवं संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने की बात कही। बैठक के दौरान अधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार  प्रशासन द्वारा भविष्य में आपसी तालमेल बनाते हुए चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराया जाएगा।