किच्छा में आयोजित हुआ भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला सम्मान कार्यक्रम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उधम सिंह नगर के किच्छा में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। किच्छा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की समर्पित व सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शैली फुटेला ने महिला कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है और केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। साथ ही महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।