महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में शहीदों को दी गई भावभीनी शोक श्रद्धांजलि

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में आज शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए शोक श्रद्धांजलि सभा और शांति पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सैनिकों ने जनरल बिपिन रावत व अन्य हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में स्कूली छात्राओं ने शहीदों के सम्मान में देश भक्ति के गीतों का गायन किया।

सभा में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शहीदों को नमन करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किये और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही क्षेत्र के विधायक सौरभ बहुगुणा, पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व क्षेत्र के समस्त नागरिक, पूर्व फौजियों व गौरव सेनानियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।