ज़िले के नाम पर गरमाई राजनीति, पढ़े पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अजहर मलिक

स्थान- काशीपुर

 उत्तराखंड की स्थापना होने से पहले ही काशीपुर को हमेशा से जिला बनाने की मांग उठती रही है। लेकिन सरकारें आई और गई पर जिले की मांग किसी सरकार ने पूरी नहीं की। उत्तराखंड की स्थापना होने पर भाजपा, कांग्रेस का ही शासन रहा लेकिन काशीपुर को ज़िला कोई नहीं बना पाया। लेकिन अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी भी काशीपुर को जिला बनाने के वादे कर रही है।

बता दें कि काशीपुर को जिला बनाने की मांग तब से है,जब राज्य के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी हुआ करते थे। उस समय उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का अंश हुआ करता था। उत्तराखंड की स्थापना होने के बाद काशीपुर की विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरभजन सिंह चीमा का कब्जा रहा और हर बार ही विधायक हरभजन सिंह चीमा विधानसभा चुनाव प्रचार में काशीपुर की जिला बनाने की मांग का बिगुल बजाते रहे और जीत के बाद काशीपुर को जिला बनाने की कोशिशें विधायक हरभजन सिंह चीमा की नाकाम ही रही | वहीं उत्तराखंड में नई नवेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी और दिल्ली के  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर के  मंच पर काशीपुर को जिला बनाने की घोषणा करते हैं | जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ गया दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे पर निशाना साधते हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी की घोषणा को हवा हवाई बता रही है कि उत्तराखंड में सरकार बनानी तो दूर एक विधायक भी लाकर दिखाएं |

वहीं कांग्रेस भी काशीपुर को जिला बनाने की मांग पर दुःखडा सुनाती हुई दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरभजन सिंह चीमा का हर बार चुनावी मुद्दे में जिला बनाने का मुद्दा अहम रहता है। विधायक बनने के बाद वह अपने वादे को भूल जाते हैं। लेकिन इस बार यदि काशीपुर ने कांग्रेस का विधायक दिया या हमारी कांग्रेस की सरकार आती है तो काशीपुर को जिला जरूर बनाया जाएगा |

हर 5 साल में विधानसभा चुनाव आते हैं और नेता जनता को ठग कर चले जाते हैं | काशीपुर को जिला बनाने की बात पार्टी द्वारा की जाती है लेकिन कोई अपना वादा पूरा करने के लिए तैयार नहीं। भाजपा और कांग्रेस के साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी जिला बनाने का वादा किया है अब देखने वाली बात होगी कि  काशीपुर की जनता इस बार किसकी बात मानती है और किस पर भरोसा करके काशीपुर विधानसभा की सीट पर जीत का ताज पहनाती है।