

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान-उत्तरकाशी
आम आदमी पार्टी ने पुरोला विधानसभा में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही प्रकाश कुमार को प्रत्याशी बनाकर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। एक तरफ भाजपा और कांग्रेस पार्टियां अभी तक इस विधानसभा में प्रत्याशी का चयन तक नहीं कर पायी है।


बता दें कि 260ग्राम सभाओं वाली इस आरक्षित विधानसभा में भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने यहां पर सबसे पहले उम्मीदवार् घोषित करके अन्य दलों को परेशानियों मे डाल दिया है।


आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार् प्रकाश कुमार का कहना है कि उन्होंने जनता के बीच में रहकर पुरोला विधानसभा में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। जिसके आधार पर वह चुनाव जीतकर दिखायेंगे।


