आईटीआई क्वैराला को विधायक ने एक बार फिर किया सुचारू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट

विधानसभा सल्ट विधायक महेश जीना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सदर क्वैराला का निरीक्षण करने पहुंचे। संस्थान काफी समय से बंद था। जिसके बाद विधायक ने प्रशिक्षण संस्थान बंद होने से छात्र-छात्राओं को समय से पूर्व फीस लेने के संबंध में विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी और साथ ही संस्थान को जल्द खोलने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं से अधिक शुल्क लेने पर छात्र-छात्राएं नाराज न हो । वहीं विधायक महेश जीना ने 2 बच्चों को अपने सहयोग से उनका पंजीकरण किया और अध्यापकों को कहा कि कोई बच्चे फीस से दूर न हो । साथ ही विधायक जीना ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक महेश जीना ने कहा जल्द ही आई. टी.आई. संस्थान में और ट्रेंड शुरू किए जायेंगे। उन्होंने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रमें आगे बढ़ाने की प्राथमिकता मेरी हमेशा से रही है |


क्षेत्र में आईटीआई खुलने पर शारदेश्वर मंदिर में ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा विधायक महेश जीना का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक महेश जीना ने शिरकत की। वहीं ग्रामीणों ने विधायक महेश जीना का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में किशोर जोशी टीम ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की।


विपिन चन्द्र तिवारी समेत 29 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक महेश जीना ने भाजपा के नवनियुक्त सदस्यों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। राजकीय इंटर कॉलेज नैलवालपाली के अध्यापकों ने स्कूल के सुधारीकरण के लिए विधायक महेश जीना को ज्ञापन दिया । इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष देवी दत्त शर्मा, जिला पंचायत सदस्य मन्जू रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रा भाकुनी, सरिता तिवारी, मुन्नी लखचौरा, चन्द्रा पटवाल, सरिता देवी, करन जीना, खीम सिंह घुगत्याल, कैलाश चन्द्र लखचौरा, महेंद्र उजराड़ी, त्रिलोक सिराल,रमेश लखचौरा आदि भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहें।