सल्ट विधानसभा में भाजपा नेता ने जनसंपर्क अभियान किया तेज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट

आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में भाजपा नेता  गिरीश कोटनाला ने सल्ट विधानसभा के लोगों के साथ जनसंपर्क अभियान भौनडांडा से शुरू किया ‌। बता दें कि भाजपा नेता गिरीश कोटनाला ने सल्ट विधानसभा से अपनी दावेदारी पेश की है। कोटनाला ने भौनडांडा गांधी चौक  में एक बैठक आयोजित की। जिसमें गिरीश कोटनाला ने ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की घामी सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं गिरीश कोटनाला ने कहा सल्ट विधानसभा के प्रत्येक न्याय पंचायत में एक चिकित्सा केन्द्र होना चाहिए। जिससे कि सल्ट क्षेत्र में लोगों को  चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। साथ ही स्वरोजगार की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि युवा वर्ग  स्वरोजगार योजना की मदद से आजीविका चला सकते हैं। जिसमें कि युवा बकरी, भेड, मछली पालन आदि स्वरोजगार से अपना रोजगार कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पढ़ें लिखे युवा गांव से पलायन कर चुके हैं। हमें पहाड में पलायन को रोकना होगा।  पलायन के रूकने से सल्ट का विकास होगा । कृषि भूमि बंजर हो चुकी है। जिसके लिए उन्होंने लोगों को आयुर्वेद के पेड़ लगाने की सलाह भी दी।