

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

कालाढूंगी विधानसभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। बता दें कि कोटाबाग क्षेत्र के कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाया है। बैठक में उनका यह दर्द झलक उठा।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें तो अब तक यह भी नहीं पता कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं, भी या नहीं। क्योंकि अब उन्हें कोई पूछने वाला कोई नहीं है। शायद अब पार्टी में उनकी कोई हैसियत नहीं रह गयी है। या फिर पार्टी को उनकी जरूरत नहीं । कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक नहीं सैकड़ों कार्यकर्ता ऐसे हैं जिनका जीवन भाजपा के अंतिम पड़ाव तक पहुंच गया है। कोई अपने पहले मत से ही भाजपा को वोट करता आ रहा है, कोई बचपन से ही पार्टी का झंडा लेकर घूम रहा है।


मगर कुछ स्थानीय बड़े नेता जो सरकार तक अपनी पकड़ रखते हैं उन्हें ऐसा घुमा रहे हैं, जिसकी कल्पना भी कभी उन्होंने नहीं की थी। उनका कहना हैं कि बैठक में आज 40 लोग हैं, कल को यही 400 हो जाएंगे। बस उन्हें समय का इंतजार है। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र ढोंडियाल, भीम सिंह, पान सिंह मेहरा, चंद्र शेखर बुधलाकोटी, राजेंद्र गंगोला, नवीन चंद्र ढोंडियाल, नरेंद्र सिंह, नंदन सिंह बिष्ट, डोरी लाल, कृष्णानंद छिमवाल आदि उपस्थित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



