बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

 युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय के सम्मुख लाचार स्वास्थ सेवा एवं जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा की जब से एनएचएम कर्मियों की हड़ताल चली है, तब से पूरे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। जिससे आम जन और खास तौर पर महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस कारणवश जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थय केंद्रो में ताले लग चुके हैं। जिससे पूरे जिले में अफरा तफरी सी मची है।प्रसव पीड़ित महिलाओं को मामूली जांचों के लिए भी 80  / 100 किलोमीटर जाने हेतु बाधित होना पड़ रहा है ।

एक और भाजपा अपने आप को महिलाओं का हितेषीa बताते नही थकती लेकिन दूसरी ओर गर्भवती महिलाओं के साथ इस तरह का अन्याय करने पर तुली है। अब यह प्रश्न भाजपा सरकार एवं उनके क्षेत्रीय विधायक,सांसद, जिलापंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष पर भी उठता है कि आखिर वह पिथौरागढ़ वासियों के साथ कितना खिलवाड़ करेंगे।

कांग्रेस जनों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द एनएचएम कर्मियों की हड़ताल खत्म नहीं की और जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच शुरु नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालो में त्रिलोक बिष्ट,कुंडल महर, शंकर खड़ायत,विक्रम लूंठी, काजोल बसेड़ा,शिवम पंत,गौरव बविष्कर,कमलेश काशन्याल,रजत विश्वकर्मा,हिमांशु ओझा,खिमराज जोशी,प्रदीप महर,जावेद खान,कार्तिक खर्कवाल,अक्षय कुंवर,जावेद खान,संजय कुमार,रोहन सौन,विजय कुमार,कैलाश जोशी, दीपक बेलाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।