

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआँ

लालकुआँ विधानसभा में कांग्रेस एससी विभाग कि नई कार्यकारिणी कि घोषणा हो चुकी है। बीते लम्बे समय से कांग्रेस एससी विभाग की कार्यकारिणी प्रतीक्षित चल रही थी जिसको लेकर अनेकों कयास लगाय जा रहे थे लेकिन अब जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र कि कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

बता दें कि काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य कि अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत किया जाए।उन्होंने कहा कि वर्तमान कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।


उन्होंने 2022 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने का मन बना लिया है। राज्य सरकार महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, विकास सहित तमाम कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर सरकार विफल साबित हुई है। अब उत्तराखंड की जनता ने मन2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का है।



