अपनी मांगों को लेकर डंपर स्वामियों ने भरी हुंकार, उप जिला अधिकारी के कार्यालय में दिया धरना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज अपनी मांगों को लेकर डंपर स्वामियों ने हजारों की तादाद में नगर मजिस्ट्रेट और उप जिला अधिकारी के कार्यालय के प्रांगण में जोरदार नारेबाजी और धरना प्रदर्शन किया | डंपर स्वामियों ने आरोप लगाया कि हमारी पहली मांग रेट को लेकर है | क्रेशर स्वामी अपने रेट में बढ़ोतरी नहीं कर रहें हैं | इसके विपरीत हर साल वह रेट घटाते जा रहें हैं |

जिसके चलते हमारे परिवार के पालन-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं | साथ ही उनकी दूसरी मांग समतलीयकरण को लेकर है | उन्होंने बताया कि क्रेशर स्वामियों ने अवैध रूप से गड्ढे खोद रखे हैं जिससे हमारा माल कम रेट में ले रहे हैं जो कि सरासर गलत है | डंपर स्वामियों का कहना है कि अगर हमारी को पूरा नहीं किया जाता तो हम आन्दोलन को और आगे बढ़ाएंगे |

इसी के चलते आज सभी डंपर स्वामियों ने सरकार और क्रेशर स्वामियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की | डंपर स्वामियों की माने तो उनका कहना है कि माल को ₹35 के हिसाब से लें ताकि हमारा भी परिवार पल सके | डंपर स्वामियों ने चेतावनी दे है कि अगर हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो हम लोग चक्का जाम और सामूहिक आत्मदाह भी कर सकते हैं |

हजारों की तादाद में आज सड़कों पर डंपर स्वामियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की | साथ ही नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया है | अभी तक उपर से कोई भी कार्रवाई न होने के कारण परेशान डंपर स्वामियों को यह कदम उठाना पड़ा | अब देखना यह है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाता है या नहीं |