आप नेता का एक और कारनामा आया सामने,भूमि की खरीद फरोख्त में लाखों लेकर मुकरे

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो गई है | वहीं उत्तराखंड के सामने तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी भी पूरे जोरों-शोरों के साथ राज्य में अपनी जगह पक्की करने की जद्दोजहत में लगी हुई है लेकिन इन सबके आम आदमी पार्टी के एक नेता आए दिन पार्टी का नाम खराब करने में लगे हुए हैं | जहाँ एक ओर आम आदमी पार्टी  राज्य में अपना पूरा दमखम दिखा रही है तो वहीं आप के नेता युनूस चौधरी कारनामे खत्म होने का नाम नहीं ले रहे | यूनुस चौधरी की बात करें तो इन नेताजी ने न जाने कितने लोगों के साथ ठगी कर दी है | हर दिन कोई न कोई मामला इनके खिलाफ आता ही रहता है |

अब बात करें वजीर अहमद जिनके साथ भी आप नेता यूनुस चौधरी ने कुछ शातिराना ढंग से हेराफेरी की कि बेचारे वजीर अहमद, यूनुस चौधरी के भोंकाल में फंस गये | उन्होंने चौधरी के साथ लाखों रुपये का लेनदेन कर दिया |  वजीर अहमद ने यह लेनदेन एक जमीन को लेकर किया था, जिसका कुछ हिस्सा सरकारी भूमि में दर्ज था | वजीर अहमद ने आप नेता के साथ पन्द्रह साल पहले अपने पिता के दर्जा राज्य मंत्री रहते हुए यह पूरा सौदा किया था | उस समय आप नेता यूनुस चौधरी ने सरकारी भूमि को बेचने की बात कहकर पूरा सौदा तय कर लिया था लेकिन जब सरकारी भूमि का विवाद बढ़ने लगा तो नेता जी ने सरकारी भूमि को छोड बाकी भूमि के लेनदेन कर दिया और कुछ समय बाद ही नेता जी मुकर गये और वजीर अहमद को भूमि बेचने के बजाय किसी और को ही भूमि बेच दी गयी जिसके बाद जब वजीर अहमद ने अपने लाखों रुपये यूनुस चौधरी से मांगे तो नेताजी टालमटोल करने लगे, लिहाजा सोलह साल बीत गये लेकिन आप नेता ने वजीर अहमद के पैसे नहीं लौटाये, जिसके चलते वजीर अहमद को न्यायलय की शरण लेनी पडी और अब यह पूरा मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

बहरहाल आप नेता यूनुस चौधरी ने रुपयों के लालच में ना जाने कितने ही लोगों को चूना लगाया है | इससे पहले भी यूनुस चौधरी के खिलाफ ऐसे कई मामले सामने आ चुके है | वहीं अब करीब चालीस लाख रुपये का यह मामला सीधे न्यायालय की शरण में पहुंच चुका है, लिहाजा जिस नेता की छवि पर लोगों के साथ धोखा करने की मुहर लगी हो, ऐसे नेता पर आम आदमी पार्टी का मेहरबान होना लाजमी ही है | शायद यही वजह है कि कांग्रेस का दामन छोड अब यूनुस चौधरी आम आदमी पार्टी की टोपी पहन कर ना जाने और कितनों को ही टोपी पहनाने की तैयारी कर रहे हैं।