यमुनोत्री विधानसभा का चुनाव हुआ रोचक, पढ़े पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल 
स्थान – उत्तरकाशी  

उत्तरकाशी जनपद की यमुनोत्री विधानसभा का चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है जहां से भाजपा के सिटिंग विधायक केदार सिंह के खिलाफ पार्टी का एक बड़ा खेमा नाराजगी जाहिर कर रहा है | राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित शीर्ष नेतृत्व को भेजे पत्रों मे माँग की गयी है कि केदार सिंह रावत की जगह अन्य को टिकट दिया जाए |

बता दें कि भाजपा से जगवीर सिंह भण्डारी, लक्ष्मण सिंह भण्डारी, रामसूरत नोटियाल सहित भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान अपनी दावेदारी कर चुके हैं, तो वही काँग्रेस से संन्जू डोभाल व जिलापंचायत अध्यक्ष दीपक विज्लवाँण भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है अब देखना यह है कि भाजपा हाईकमान किसका टिकट फाईनल करती है |

वहीं जिलापंचायत अध्यक्ष का कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए होते है और निश्चित ही वह सीट निकालने में कामयाब होंगे | सामने कौन है यह मायने नही रखता है, पर जो भी हो विधानसभा चुनाव यमुनोत्री में रोचक रहने वाला है ।