

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे पर्यटन, सिंचाई, लद्यु सिंचाई, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। महाराज ने नैनीताल में ललित कला अकादमी भारत सरकार व संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड के सहयोग से राष्ट्रीय चित्रकला शिविर में दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया।


इस दौरान महाराज ने लोनिवि, पर्यटन व सिंचाई विभाग की 19 करोड़ 44 लाख 92 हजार की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुफ्त उठाया। महाराज ने कहा कि ललित कला अकादमी उत्तराखण्ड में शीघ्र स्थापित की जायेगी। इसके लिए सरकार प्रयासरत है और हमे अपनी संस्कृति की पहचान देश-विदेशों में देनी है। ताकि यहां के कलाकारों को विश्व में एक मंच मिल सके।

उन्होंने कहा हमे कभी अपनी मूल संस्कृति को नही भूलना चाहिए। उन्होने कहा यह कार्यक्रम भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की स्मृति पर मनाया जा रहा है। महाराज ने पंडित की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमें भी उनके आदर्शो पर चलना होगा। जिससे उत्तराखण्ड के वाद्ययंत्र ढोल, दमाऊ को बढावा मिलेगा | ढोल दमाऊ हमारी विरासत है और हमारा यह प्रयास है कि इसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो सके।


उन्होने कार्यक्रम में चन्द्र सिह गढवाली व जयनन्द भारती को भी याद किया और कहा कि इन महान विभूतियों की संस्कृति को भी हमे बचाये रखना है। महाराज ने कहा उत्तराखण्ड एक संस्कृति का हब है। हमें अपनी संस्कृति को ज्यादा से ज्यादा बढावा देना है ताकि हमारे कलाकार अपनी पहचान के साथ-साथ हमारी संस्कृति का परचम पूरी दुनिया मे फहरा सकें। कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों से आये 25 कलाकारों को मंत्री ने चित्रकला से सम्बन्धित सामग्री देकर सम्मानित भी किया ।



