क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 22 दिसम्बर 2021

मेष

आज का दिन अनेक चुनौतियों से भरा रहेगा  कार्यों में अनचाही रुकावटों का भी सामना करना पड़ सकता है|आजीविका से जुड़े लोग कार्यों को पूरा करने के लिए अधीनस्थों और सहयोगियों की मदद करें|व्यापारी वर्ग दूसरों को अपनी बातों से मना कर कई कार्यों को कर पाने में सफल होंगे |

वृषभ

आज के दिन कार्यों में रुकावट के बावजूद कार्य पूरा कर पाने में सफल होंगे, वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण फैसलों को आज लेने से बचें|ऑफिस में मीटिंग का दौर चलेगा जिसमें अपनी बातों को मुखरता से कहने का अवसर भी मिलेगा|पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को व्यापार बढ़ाने के लिए मिलकर कुछ योजनाएं बनानी होगी जिससे भविष्य में लाभ कमा सकें| 

मिथुन

आज के दिन प्लानिंग करके रखनी होगी, क्योंकि जहां एक और आप कर्मठ रहते हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर है तो वहीं दूसरी और आलस्य आपके बनते हुए कार्य को बिगाड़ सकता है|ऑफिस में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी|

कर्क

आज के दिन स्वयं में ताज़गी व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे|ऑफिशियल कार्यों को लेकर भी मानसिक तनाव रहने वाला है, ध्यान रहें इसका असर सहकर्मियों पर बेवजह क्रोध करके न निकालें|व्यापार को बढ़ाने के लिए अगर कोई लोन अप्लाई किया है तो आज उस दिशा में कुछ सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना दिखाई दे रही है|

सिंह

आज के दिन कर्म पर भरोसा रखें, तभी तो परिणामों को पाने में सफल हो पाएंगे|ऑफिशियल कार्यों में बदलाव करने का विचार कर रहें हैं, तो परिवार वालों से अवश्य सलाह मशवरा कर लें|थोक का व्यापार करने वालों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है, साथ ही व्यापार के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है|

कन्या

आज के दिन आपका मनोबल मजबूत होता नजर आएगा, साथ ही आत्मशक्ति बढ़ने से सभी कार्यों को करने में आप सफल भी होंगे|ऑफिस में कार्यों की अधिकता के कारण चिंतित रहेंगे, लेकिन ध्यान रहें सहकर्मियों पर बेवजह क्रोध करने से बचना चाहिए|व्यापारी वर्ग पैसे के लेन-देन को लेकर सचेत रहें, वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर आज चिंता सता सकती है|

तुला

आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, वहीं दूसरी ओर यदि धन पर्याप्त मात्रा में हो तो बीमा पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है|ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो कार्य करने से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि कठोर मेहनत ही प्रमोशन तक ले जा सकती है| 

वृश्चिक

आज के दिन बड़ों की बातों को अनदेखा करना महंगा पड़ सकता है|ऊर्जा व आत्मबल की कमी महसूस करेंगे, इसके लिए प्रतिदिन सूर्य नारायण को जल दें, भगवान भास्कर के आशीर्वाद से स्फूर्ती महसूस करेंगे|कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को जूनियर एवं सीनियर दोनों का सहयोग मिलने से मनोबल ऊंचा बना रहेगा|

धनु

आज के दिन की शुरुआत गणेश जी के दर्शन से करें, उनका आशीर्वाद धैर्य रखने की क्षमता देगा, जिससे दिमाग की उथल-पुथल में ठहराव आएगा|ऑफिस में विरोधियों से थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह षड्यंत्र में फंस सकते हैं|जो व्यापारी एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए समय उपयुक्त है|इंटरनेट से संबंधित व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है|

मकर

आज के दिन मानसिक परेशानियों से व्यथित न हो वहीं किसी तरह का निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी|ऑफिस में कुछ नया काम करने को मिल सकता है हो सकता है किसी नये सहकर्मी कि जिम्मेदारी भी दे दी जाएं उसे सहजता के साथ ग्रहण करना चाहिए|

कुंभ

आज के दिन आप दूसरों के प्रति समर्पित रहेंगे, तो वहीं दूसरी ओर आपके कठोर व्यवहार में भी सौम्यता आएगी|नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ऑफिस में व्यक्तिगत बातों पर किसी से चर्चा नहीं करना चाहिए, अन्यथा दिमाग का भटकाव कार्यों को बिगाड़ सकता है|

मीन

आज के दिन किसी अनजाने पर अत्यधिक भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है, इसलिए परेशानियों को शेयर करने से पहले एक बार अवश्य विचार कर लेना चाहिए|नौकरी पेशा से जुड़े लोग पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें, उच्चाधिकारी कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं|