नोजगे क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी का हुआ शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा क्षेत्र में आज नोजगे क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। वहीं इस पर नोजगे के क्रिकेट स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सुरेंद्र कौर ने बताया कि खटीमा में पहली बार नोजगे स्पोर्ट्स अकैडमी शुरू हुई है।

जिसमें नोजगे के पब्लिक स्कूल एवं बाहरी संस्थानों से भी आने वाले बच्चों के लिए जगह उपलब्ध करायी जाएगी | साथ ही वहां मौजूद प्रेसिडेंट क्रिकेट एकेडमी उधम सिंह नगर अजय तिवारी ने बताया कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कमी थी सिर्फ जगह और संस्थान की |

जो अब नोजगे स्पोर्ट्स एकेडमी के जरिए पूरी हो चुकी है। इससे क्षेत्र के युवाओं और उभरती प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा।