हल्द्वानी शहर की बदहाल सड़कें, कांग्रेसियों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी की नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित जोशी के नेतृत्व में भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा | हल्द्वानी शहर में जिस प्रकार से सड़कों पर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं और भाजपा के शासन काल में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी व नगर निगम के कर्मचारी सड़कों की हालत को ठीक करने में पूरी तरह से नाकामयाब हो रहे हैं |

वहीं ललित जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के राज में शहर की गली मोहल्लों की सड़कों की स्थिति खराब है और भाजपा विकास का दावा करती है जबकि हल्द्वानी शहर की सड़कें इनके विकास की पोल खोलती दिखाई दे रही हैं | जल्द ही इन सड़कों की मरम्मत कराई जाए नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्त्ता आंदोलन करेंगे |