

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज अग्रवाल

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में पहली बार चेतना कत्यूरा द्वारा पहाड़ी सॉन्ग के एल्बम का शुभारंभ जल्द ही किया जा रहा है | एल्बम की डायरेक्टर चेतना ने बताया कि सॉन्ग का शुभारंभ हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है | इस गाने से हमारी कुमाऊनी संस्कृति को सभी लोग जान सकेंगे | इस सॉन्ग का माध्यम भी कुमाऊनी है |

साथ ही उन्होंने बताया कि आज जिस तरह से लोग हमारी कुमाऊनी परंपरा को भूलते जा रहे हैं, इस एल्बम में दर्शाया गया है कि लोग हमारी उत्तराखंडी परंपरा को अपनाएं और उस को आगे बढ़ाएं | जिससे कि हमारे उत्तराखंड का नाम रोशन हो | वहीं “मेरी दातुली” सॉन्ग को ममता आर्य और राजेंद्र सिंह द्वारा गाया गया है | इस सॉन्ग की डायरेक्टर चेतना का कहना है कि जो भी टैलेंटड लोग हैं, उन्हें कुमाऊनी एल्बम के द्वारा आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा |



