

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज

सितारगंज के महाराणा प्रताप चौराहे पर नेकी दीवार कार्यक्रम शुरू हो गया। इसका शुभारंभ एसडीएम तुषार सैनी ने किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन हरीश दुबे ने की | रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक राजीव गुप्ता ने बताया नेकी की दीवार कार्यक्रम के तहत असहाय लोगों को वस्त्र दान किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने सभी लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की। बताया कि यह कार्यक्रम पूरे जाड़े के मौसम तक चलता रहेगा। कार्यक्रम में कोई भी व्यक्ति सहयोग कर सकता है।


कार्यक्रम में उपस्थित संजय जोशी, सत्यम अग्रवाल, निक्कू जोशी, साहिल मलिक, मयंक जोशी, शक्ति त्रिपाठी, कमल ठाकुर, विपिन शर्मा, बृजेश गुप्ता और पुरुषोत्तम आदि लोग उपस्थित रहें |



