गुलदार दिखाई देने से कॉलोनी में दहशत का माहौल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में पिछले काफी लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है |  बीते कई दिनों से लोग गुलदार के हमले से घायल भी हुए हैं लेकिन अब वन्य जीवों ने अपना रुख रिहायशी इलाकों की ओर कर दिया है | बता दें कि बीती रात जसपुर के पंजाबी कालोनी में एक गुलदार घूमता हुआ दिखाई दिया जो सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया |

गुलदार का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है | वहीं वनक्षेत्राधिकारी पतरामपुर आंनद रावत ने बताया कि हमें एक वीडियो मिली जो जसपुर के पंजाबी कालोनी की  है, जहाँ गुलदार को देखा गया | अब वहां कैमरा ट्रेप लगाकर निगरानी की जा रही है और गस्ती दलों की भी गस्त बड़ा दी गई है  | अगर फिर भी गुलदार वहां आता है तो उच्चधिकारियों को जानकारी देकर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जायेगा |