

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल सी मच गई है। रुड़की की झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल ने एक बार फिर से विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो उनके टिकट कटने के दावा कर रहे हैं, उनके लिए उन्हें एकलव्य बनना पड़ेगा। ऐसे लोगों को वह पहले भी जवाब दे चुके हैं। उन्होंने कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एकलव्य की तरह इस तरह के लोगों का मुंह तीरों से बंद कर देंगे।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक हैं और कुछ लोग बाहर से आकर भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं लेकिन क्षेत्रवासी जानते हैं कि झबरेड़ा विधानसभा में उनके द्वारा कितने विकास कार्य कराए गए हैं और भारतीय जनता पार्टी सर्वे के आधार पर टिकट देगी। उन्होंने दावा किया कि विधायक के कार्य में उनकी विधानसभा का देश में पहला नंबर है | साथ ही साथ झबरेड़ा विधानसभा पर उनके द्वारा कड़ी मेहनत कर अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं लेकिन कुछ लोग बाहर से आकर बनी बनाई खीर को खाना चाहते हैं लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि आलाकमान सर्वे के आधार पर ही टिकट देगी।



