

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल
स्थान – उत्तरकाशी

न्यू ईयर और क्रिसमस डे में अभी एक सप्ताह बाकी है लेकिन इससे पहले ही सैलानी प्रकृति का आनन्द लेने पहाड़ी क्षेत्रो में पहुँच रहे हैं |


उत्तरकाशी जिले के गोविन्द वन्य जीव विहार के अंतर्गत आने वाले केदारकांठा ट्रेक में ट्रेकिंग करने हजारों सैलानी रोजाना सांकरी और सौड गावं पहुँच रहे हैं |14 किमी केदारकांठा और 21 किमी हरकीदून समेत चायन्सिल बुग्याल में ट्रेकिंग कर पर्यटक, व्यवसाय में चार चाँद लगा रहे हैं |

बाहरी राज्यों से हजारो की तादाद में आने वाले ट्रेकरो की पहली पसंद 12500 फीट की ऊँचाई में स्थित केदारकांठा ट्रेक बन रहा हैं | जहा पहुंचकर खूबसूरती और सुखमय आनंद प्राप्त होता है | जो वास्तव में अद्भुत है यही कारण है कि ट्रेकर सन राईस के समय ट्रेक के सबसे ऊँचे शिखर में पहुंचकर इस अद्भुत नजारे के साक्षी बनते हैं |



