

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

हरिद्वार से शुरू हुई बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा, रुड़की विधानसभा क्षेत्र पहुंची। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत और पूर्व सांसद बलराज पासी सहित, अन्य स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे।

साथ ही विजय संकल्प यात्रा बीटीगंज बाज़ार से शुरू होकर महारणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई । इस दौरान कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ यात्रा में शामिल रही। वही कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत करने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि अगले दस साल में उत्तराखंड सबसे संपन्न राज्य होगा। जब तक भारत सबसे ताकतवर न बन जाए तब तक मोदी के साथ खड़े रहना है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा बता रही है कि संगठन कार्यकर्ताओं और जनता में पार्टी के लिए पूरा उत्साह है। और राज्य मे भाजपा 60 से अधिक सीट जीतेगी।



