

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में कांग्रेस के दिल्ली से आए स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अविनाश पांडे ने उधम सिंह नगर और नैनीताल के सभी विधानसभाओं के उम्मीदवारों से वार्ता की | वहीं अविनाश पांडे ने बताया कि 106 उम्मीदवारों ने नैनीताल और उधम सिंह नगर की सीटों के लिए दावा किया है जिसकी जानकारी उम्मीदवारों ने अपनी अपनी विधानसभा से दी है | उससे साफ होता है कि जो भी उम्मीदवार अपनी विधानसभा से दावेदारी कर रहा है वह एक स्वच्छ छवि का उम्मीदवार है | साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2022 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बनेगी | वहीं अविनाश पांडे ने बताया कि टिकट का निर्णय सेंट्रल चुनाव समिति ही करेगी |

सबसे अधिक उम्मीदवार काशीपुर विधानसभा से हैं, जहां 14 लोगों ने काशीपुर विधानसभा से आवेदन किया है | हल्द्वानी सीट से 10 दावेदारों ने अपना आवेदन पत्र दिया है | वहीं कांग्रेस में बगावत को लेकर कहा कि कांग्रेस एक एकजुट वाली पार्टी है ऐसी कोई गुटबाजी अभी तक कांग्रेस के सामने नहीं आई है या किसी आवेदक ने अपने विधानसभा में दूसरे प्रत्याशी के लिए विरोध किया है | इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि किसी भी विधानसभा में गुटबाजी सामने आ रही है | सब एकजुटता के साथ 2022 का चुनाव लड़ेंगे और उत्तराखंड से भाजपा को धान का रास्ता दिखाएंगे और कांग्रेस अपनी सरकार पूर्ण बहुमत से बनाएगी |



