सहकारिता मंत्री ने बैंक शाखाओं का किया उद्घाटन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने शेरपुर ग्राम सहकारी में बैंक की तीन शाखाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान धन सिंह रावत ने उदघाटन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सहकारिता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने पहली बार देश मे सहकारिता मंत्रालय बनाया जिसकी ज़िम्मेदारी अमित शाह दी गई।

उत्तराखण्ड सरकार ने सहकारी बैंकों के माध्यम से छह लाख किसानों को ज़ीरो प्रतिशत की दर पर ऋण दिया है। धन सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार जनवरी माह तक एक लाख किसानों को ऋण वितरित करेगी | जिसके लिए जगह जगह मेले लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूड़की क्षेत्र में तीन सहकारी बैंकों की शाखाओं का उदघाटन किया है जिसका लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र में नए आयाम छुए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल को छोड़ दें तो पूरे प्रदेश में 106 सहकारी बैंक की शाखाएं खोली हैं आज हम कह सकते हैं कि सहकारी बैंकों के प्रति लोगों का विश्वास और उनका रुझान बढ़ा है जिसके चलते सभी बैंक आज लाभ में चल रहे हैं।