

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उत्तराखंड सरकार द्वारा एन एच एम कर्मचारियों की माँग न माने जाने के कारण आज एन एच एम कर्मीयों ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए सामूहिक हवन का आयोजन किया । साथ ही हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी दो सूत्रिय मांगो को पूरी नही करती है तो वह बड़ा आन्दोलन सरकार के खिलाफ करेगें । जिसके लिए जनपद के सभी कर्मचारी संगठन व व्यापार मंण्डल, उनके हित में खड़ा है |

इस दौरान एन एच एम कर्मचारियों के मीडिया एडवाइजर अनिल बिष्ट ने कहा है कि सरकार उनकी माँगों से जानबूझकर मुंह मोड़ रही है जिसके लिए जरूरत पड़ी तो एन एच कर्मचारी चक्काजाम सहित भूख हड़ताल कर सकते है और अगर इसके बाद कोई दुर्घटना घटती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी ।


वही एन एच एम कर्मी मनीष रतूडी का कहना है कि बाबा विश्वनाथ की नगरी मे सरकार के खिलाफ किया गया हवन भाजपा सरकार के गुरूर को डुबाने का काम करने मे सहयोग करेगा|



