कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूँका सीएम धामी का पुतला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की के महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर चौक पर एकत्र हुए। जहाँ वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार के संरक्षण में राज्य में प्राकृतिक संसाधनों की खुली लूट मचाई जा रही है। कांग्रेसी नेता देवेंद्र प्रताप सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अवैध खनन में पकड़े गए वाहनों को छोड़ने का आदेश देते हैं। राज्य के लिए यह बेहद दुख और अपमान का विषय है।

भाजपा सरकार उत्तराखंड में अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है। तो वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अवैध खनन चरम सीमा पर हो रहा है। माफियाओं पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को भी धमकाया जा रहा है |

जिसे कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी | और आमजन की भावनाओं को देखते हुए भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री के पुतले का दहन किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर शांडिल्य ने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाते हुए अवैध खनन किया जा रहा है जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को फायदा दिलाने के लिए जगह-जगह खनन कराया जा रहा है जिसको लेकर आज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है और अपना विरोध प्रदर्शन जताया है।