जसपुर में मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

पूरे देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के चलते जसपुर में भी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव नाम से मनाया गया। आज जसपुर स्थित स्वागत मंडप  में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया |

कार्यक्रम में सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने बताया कि आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को बड़े ही धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव नाम से मनाया गया है और साथ ही 1971 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई को 50 वर्ष पूरे होने पर आज विजय दिवस के रूप में भी मनाया गया है | कार्यक्रम में जसपुर क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया |