किसानों ने मनाया फतह दिवस, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के सीमांत खटीमा के सुन पहर गुरुद्वारा सिंह सभा में किसानों ने तीन कृषि कानून वापस होने पर फतह दिवस मनाया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, सदस्य जसविंदर सिंह बाजवा, हरप्रीत सिंह और अन्य किसान साथी भी मौजूद रहे। इस दौरान जिन किसानों ने किसान आंदोलन में हिस्सेदारी निभाई और लंबे समय तक गाजीपुर बॉर्डर पर रहे, उन्हें आज सम्मानित किया गया | जिसमे किसानों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया |

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने कहा कि इलेक्शन का समय नजदीक आ गया है और किसानों से अपील है कि किसी के बहकावे में आकर वोट ना डालें | अपने विवेक औऱ दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने वोट सही जगह डालें जहां आप के वोट का सदुपयोग हो | साथ ही उन्होंने कहा चाहे सरकार कांग्रेस की हो चाहे बीजेपी की किसानों के हितों में आज तक किसी ने भी फैसला नहीं लिया|  इसीलिए किसान अपना फैसला स्वयं ले |