

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढूंगी

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड नैनीताल के अंतर्गत ब्रिटिश कालीन नहर बोर कैनाल कालाढूंगी में मौजूदा समय में नहर के लिए सुरक्षा दीवार का कार्य प्रगति पर है। लेकिन स्थानीय लोगों ने सुरक्षा दीवार कार्य को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया है | स्थानीय लोगों की माने तो निजी ठेकेदार द्वारा सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है और कार्य मानकों के विरुद्ध किया जा रहा है, जिसको देखने वाला कोई नहीं है।

स्थानीय निवासी संजीव वालिया का कहना है कि बोर कैनाल कालाढूंगी और आसपास के क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन नहर के रूप में देखी जाती है और इस पर होने वाले कार्य को देखते हुए सिंचाई विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत खास तौर पर देखी जा सकती है कि किस तरीके से ठेकेदार ने वहीं का पत्थर और वहीं का रेता सुरक्षा दीवार में लगाया जा रहा है जो कि मानकों के विरुद्ध है | साथ ही संजीव वालिया ने कहा कि उक्त सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और कार्य को मानकों के आधार पर किया जाए।



