

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट, अल्मोड़ा

2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आते सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा में भाजपा नेता डॉः यशपाल रावत ने जब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ डोटियाल से देघाट तक रोड शो किया तो इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों का यशपाल रावत को अपार जनसमर्थन मिला। डॉः यशपाल रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने “डॉः यशपाल रावत तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” , “भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद”, “अबकी बार सल्ट विधायक डॉः यशपाल रावत जिन्दाबाद”, “मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद” के नारे लगाकर , ढोल-नगाड़ों, फूल माला पहनाकर स्वागत किया। डॉः यशपाल रावत ने सल्ट विधानसभा से अपनी दावेदारी की है |

इसी क्रम में डॉः यशपाल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने डोटियाल,बाजखेत, चिचौन, नैल, गरसारी , कमान, गुमटी, घनेटा, कल्याणपुर,ढिका, महरौली, रूचियाखाल, चम्पानगर, भाकुडा, उदयपुर, बल्मरा, पथरखोला, पालमपुर, देघाट तक रोड शो किया । जिसमे डॉः यशपाल रावत ने क्षेत्र के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं चला रही है। जिनका लाभ आम लोगों को भी मिल रहा है। सल्ट विधानसभा से अपने विकास कार्यों के लिए बूथ स्तर पर भाजपा एक बार फिर से मजबूती से 2022 में पुन: सत्ता में लौटेगी |



