

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा के स्याल्दे विकास खंड के दूरस्थ क्षेत्र इकूखेत के ग्रामीणों को सल्ट भाजपा विधायक महेश जीना ने एक बड़ी सौगात दी। इकूखेत पहुंचने पर ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों ने सल्ट विधायक महेश जीना का लोगों ने नारे लगाकर और ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

अब इकूखेत में जिला सहकारी बैंक की नई शाखा स्थापना का उद्घाटन, विधिवत पूजा अर्चना कर, मुख्य अतिथि, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, सल्ट विधायक महेश जीना ने उद्घाटन किया। विधायक महेश जीना ने कहा कि ग्रामीणों को बैक सम्बन्धी कार्यों के लिए स्याल्दे व मौलेखाल जाने पड़ता था। जिसमें कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। ग्रामीणों ने सल्ट विधायक महेश जीना का इकूखेत में बैंक खुलने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि सल्ट विधायक महेश जीना ने क्षेत्र के ग्रामीणों को एक बड़ी सौगात दी है ।



