

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्ट- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दौरे प्रारंभ हो जाते हैं | इसी के चलते उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के अंदर पूरी ताकत झोंक रखी है | जिसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दौरे पर दौरे कर रहे हैं | साथ ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी कुमाऊं के दौरे पर लगातार आ रहे हैं | इसी क्रम में कल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हल्द्वानी में पांचवी बार कुमाऊं के दौरे पर आ रहे हैं | जहां कल वह रामलीला मैदान हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और उत्तराखंड के अंदर कोई नई घोषणा भी करेंगे |

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता प्रत्येक दौरे पर जनता को लुभाने के लिए कोई ना कोई घोषणा करके जाते हैं | आज पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित टिक्कू ने बताया कि कल सिसोदिया की रैली में काफी लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है और इस बार 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है और जनता का मन भी अब परिवर्तन का हो चुका है |



