“आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के आयोजन के लिए हुई प्रेस वार्ता

 ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

पूरे देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी जा रही है। इसी के तहत उधम सिंह नगर ज़िले के सीमांत क्षेत्र खटीमा में भी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को आजादी का अमृत महोत्सव नाम से मनाया जा रहा है। आज खटीमा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम संयोजक संतोष अग्रवाल ने बताया कि 16 दिसंबर को खटीमा में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को बड़े धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव नाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में खटीमा क्षेत्र में रहने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।