ब्रेकिंग न्यूज़: रुड़की में हुआ बड़ा हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रुड़की

रूड़की से बड़ी खबर सामने आ रही है | रुड़की के लक्सर रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है | लंढौरा के पास सोलानी पुल पर बड़ा हादसा हुआ | बता दें कि लंढौरा के ईंट भट्टे से ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लेकर तीन मजदूरों के साथ एक युवक निकला था | जिसके बाद ट्रक के टक्कर लगने से ट्राली पुल से नीचे जा गिरी |

ट्रक ने ट्रॉली में साइड टक्कर मारी जिसके बाद अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी | हादसे में ट्रॉली में बैठे दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई | साथ ही चालक व एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं | मौके पर पहुंची लक्सर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा कर दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |