केजरीवाल का मास्टर स्ट्रोक, महिलाओं को 1 हजार रूपए भत्ता देने की दी गारंटी

 ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

अरविन्द केजरीवाल का उत्तराखण्ड का पांचवां दौरा काफी अहम माना जा रहा है | चुनावी माहौल को गरमाते हुए केजरीवाल ने भी अपने संबोधन में जमकर भाजपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए इन दोनों ही पार्टियों को जनता के साथ धोखा देने वाली पार्टी बताया | उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी एक क्रांति है, जो हर जनता के बीच जाकर उनकी भावनाओं के अनुरूप काम करती है | उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बिजली बनाने के बावजूद महंगी बिजली खरीदता है और बिजली के लिए तरसता है, जो यहां की सरकारों की सबसे बडी कमी रही है | किसी ने भी बिजली को लेकर ठोस नीति नहीं बनाई, जबकि मंत्री, नेता और विधायक सरकार से मुफ्त की बिजली लेते हैं | लेकिन जनता को मुफ्त बिजली देने के नाम पर उसका विरोध किया जाता है |

केजरीवाल ने कहा कि रोजगार गारंटी के तौर पर दिल्ली में दस लाख लोगों को रोजगार दिया गया है | उसी तरह से उत्तराखण्ड के युवाओं को भी रोजगार देने के लिए ठोस रणनीति बनायी जाएगी | जिससे पहाड के युवाओं को दूसरे प्रदेशों में जाकर पलायन ना करना पडे | वहीं महिलाओं के लिए लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने उत्तराखंड की प्रत्येक महिला को 1 हजार रूपए भत्ता देने की गारंटी दी | केजरीवाल ने कई मायनों में अपने निशाने साधे है | वहीं महिला संवाद कार्यक्रम के बाद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया | जहां उन्होने भाजपा और कांग्रेस को सिर्फ जुमलेबाजी वाली पार्टी बताया | उन्होने जनसभा में भी जमकर भाजपा और कांग्रेस पर हमला किया। जनसभा में कर्नल कोठियाल, चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली और प्रदेश प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया मौजूद रहे |