

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- राजू सहगल

स्थान- किच्छा

उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए अभियान शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए चुनावी घोषणा पत्र में हर वर्ग की समस्या को शामिल करने के उद्देश्य से संपर्क अभियान शुरू किया है। जनादेश घोषणा पत्र अभियान के माध्यम से पर्यवेक्षकों की टीम उत्तराखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग वर्गों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुन रही है।

पर्यवेक्षकों के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग वर्गों की समस्याओं को सुनकर प्रमुख समस्याओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा और सरकार बनने के बाद समस्याओं का प्राथमिकता से निदान होगा। उधम सिंह नगर के किच्छा में घोषणा पत्र पर्यवेक्षक माधव सिंह, ऊवैस अली खान और काजी आतिफ में तमाम वर्गों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी | 3 सदस्य टीम ने क्षेत्र में आंगनवाड़ी वर्कर, घरेलू महिलाएं, बेरोजगार युवा, किसान यूनियन, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, ट्रांसपोर्टर और मीडिया कर्मियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।


घोषणा पत्र पर्यवेक्षक माधो सिंह ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ में इस अभियान के तहत घोषणा पत्र तैयार किया गया था और जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई। उन्होंने बताया कि जनादेश घोषणा पत्र में 35 समस्याओं को शामिल किया गया था जिसमें बघेल सरकार ने 25 घोषणाओं को पूरा कर दिया है जबकि 2 वर्ष के कार्यकाल में बकाया 10 घोषणाओं को भी पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनता के मन की बात को जानकर घोषणा पत्र के माध्यम से कांग्रेस द्वारा सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में पूरा किया जाएगा।



