

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा क्षेत्र में नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने आक्रोशित होकर अपनी विभिन्न मांगों के साथ नगरपालिका कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलित सफाई कर्मियों का कहना है कि विगत 6 माह के बकाया वेतन और मृतक आश्रितों को नौकरी न देने सहित विभिन्न समस्याएं हैं, जिसके कारण हम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्व राज्य दर्जा मंत्री व सफाई कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गौरव ने बताया कि मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मी विगत 15 वर्षों से कार्य कर रहे हैं जिनके वेतन संबंधी समस्या को लेकर माननीय उच्च न्यायालय ने समान वेतन समान घर के तहत वेतन भुगतान का आदेश जारी किया था लेकिन 2 माह बाद भी नगर पालिका ने माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मृतक आश्रितों को नौकरी देने, विगत 6 माह का बकाया वेतन भुगतान करने और पूर्व में नियमित किए गए 14 कर्मचारियों का सेवा पुस्तिका में स्थाई रूप से नाम दर्ज करने सहित हमारी 11 सूत्रीय मांगे हैं। जिसको लेकर आज हम लोग धरने पर बैठे हैं । यदि नगर पालिका हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती तो हम लोग अभी सांकेतिक धरने पर हैं यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आवश्यकता पड़ने पर हम काम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।



