शरदोत्सव मेला समिति का हुआ पूर्ण गठन, नीरज शारदा बने समिति के मुख्य संयोजक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

 शरदोत्सव मेला समिति हल्द्वानी के संस्थापक अध्यक्ष विक्की योगी ने वॉकवे मॉल टेढ़ी पुलिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि शरदोत्सव मेला समिति का मानव विकास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पूर्ण गठन कर लिया है | नीरज शारदा को मुख्य संयोजक, डॉक्टर अजय पाल सिंह को संयोजक, कमल किशोर उपाध्यक्ष, कौस्तुभ चंदोला महासचिव, लोक गायक जगदीश उपाध्याय उपसचिव, प्रदीप सिंह कोषाध्यक्ष, गिरीश चंदोला मीडिया प्रभारी, सरोज बिष्ट स्वागत समिति  महासचिव, गिरीशचंद्र बुग्याल उपाध्यक्ष स्वागत समिति, दीपक कुमार कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ प्रदीप उपाध्याय मुख्य मंच संचालक, अनुराग पांडे भोजन एवं विश्राम प्रबंधक, रवि प्रकाश मंच प्रबंधक, की जिम्मेदारी दी है |

साथ ही मुख्य संरक्षक मंडल में मंडलायुक्त कुमाऊं डीएम नैनीताल, संरक्षक मंडल में नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, डॉक्टर जेएस खुराना से संस्थान द्वारा विशेष अनुरोध किया गया है | विक्की योगी ने कहा कि इस बार शरदोत्सव मेला को यादगार बनाया जाएगा | जिसकी तैयारियां समिति द्वारा जोरो-शोरों पर है | प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनता का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है | मुख्य संयोजक नीरज शारदा ने कहा कि शरदोत्सव मेला सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप देने व फिल्म संस्कृति पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विगत 20 वर्षों से जिलाधिकारी नैनीताल के मुख्य संरक्षण में शासन प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों व सहयोग से शरदोत्सव मेले का आयोजन संस्थान द्वारा किया जाता आ रहा है | इस बार 19 दिसंबर से 20 दिसंबर तक शाम 5:00 बजे से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बरेली रोड हल्द्वानी में आयोजित किया जा रहा है | उन्होंने आम जनता से कार्यक्रम में पधार कर कलाकार का मनोबल बढ़ाने की अपील की है |

डॉक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि शरदोत्सव मेला का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रदेशों के लोकगीत, लोक नृत्य, ऑर्केस्ट्रा, बॉलीवुड सोंग्स, कॉमेडी, मिमिक्रि, काला जादू आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रदेश के कलाकारों स्कूल-कॉलेजों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे | बिग बॉस विनर एवं रोडीज विनर आशुतोष कौशिक एवं नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ , रिया टम्टा, श्रेया भट्ट, सिंगर सिमरन वर्मा, प्रसिद्ध कॉमेडियन रविंद्र जॉनी के अलावा बॉलीवुड के कलाकार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे | कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी | कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाएगा | इस अवसर पर मुख्य रूप से नृत्यांगना एवं अदाकारा रिया टम्टा भी मौजूद रही | साथ ही विजयालक्ष्मी नीलम वर्मा, प्रीति कश्यप, मीनाक्षी श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह कार्की, दिनेश कुमार, हेमा भट्ट किरन, समिति के फाउंडर सदस्य जहीर अंसारी, जी.एस. रावत आदि समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे |