

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान – मंगलौर

मंगलौर के हरचंदपुर गांव में जनता जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में प्रबन्ध समिति के चुनाव को लेकर किसान नेता विकास सैनी सहित कई ग्रामीणों ने उप खण्ड शिक्षा अधिकारी का घेराव किया | दरअसल ग्रामीणों का आरोप है कि जनता जूनियर हाई स्कूल में प्रशासन द्वारा प्रशासक नियुक्त किया गया है, जबकि निर्धारित समय पर प्रबन्ध समिति का चुनाव किया जाता है | वहीं विद्यालय में नियुक्तियों को लेकर भी किसान नेता विकास सैनी ने उप खण्ड शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया |

साथ ही ग्रामीणों ने विद्यालय में प्रबन्ध समिति के चुनाव करवाने की मांग की। विकास सैनी ने कहा यदि उप खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्धारित समय पर चुनाव नही करवाते हैं तो उनके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा । वहीं उप खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजपाल राठौर ने बताया कि जनता जूनियर हाई स्कूल के प्रबंध समिति के लिए रजिस्ट्रार को लिखित में पत्र भेजा गया है | साथ ही उन्होंने स्वयं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपो को लेकर बताया कि अभी तक किसी तरह कोई नियुक्ति नही हुई है ।



