आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के दौरान उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। उनकी बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़े रुके हुए काम पूरे होंगे।
नेगेटिव- कुछ पड़ोसी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बिना वजह किसी के साथ विवाद में न उलझें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखना जरूरी होगा। किसी की नजर लगने जैसे वहम मन में आ सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ आपका भ्रम होगा।

करियर- कार्यक्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। शांत तरीके से कामकाज की व्यवस्था संभालें। बिजनेस के लिए लोन या उधार लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा। सरकारी नौकरी करने वालों को अच्छे तरीके से काम करने के लिए सराहना मिलेगी।
लव- कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमियां हो सकती हैं।
हेल्थ- बदलते मौसम के कारण सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने निजी कामों के लिए समय निकाल लेंगे। शांत और सहज तरीके से काम करने पर फायदेमंद नतीजे मिलेंगे। परिवार में किसी बच्चे के आगमन से जुड़ी खुशखबरी मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव- दूसरों के कारण अपने जरूरी काम न टालें। सभी को खुश रखने की कोशिश में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपनी क्षमता के मुताबिक ही जिम्मेदारियां लें। अच्छी किताबें पढ़ने और सकारात्मक सोच वाले लोगों के संपर्क में रहने से फायदा होगा।

करियर- कारोबार से जुड़े लोगों और पार्टियों के साथ संपर्क का दायरा बढ़ाएं। इससे बिजनेस और काम करने के तरीके में सुधार आएगा। दूसरों की सलाह से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाए रखें और अपने रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनी रहेगी।
हेल्थ- बदलते मौसम के कारण खांसी और कफ की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिवार के बुजुर्गों की सलाह पर अमल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। अचानक किसी यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। इस यात्रा का अनुभव बहुत सुखद रहेगा।
नेगेटिव- तनाव और चिंता का असर आपकी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा पर पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दोस्तों के साथ गैरजरूरी गतिविधियों में समय बिताने के बजाय अपने कामों पर पूरा ध्यान दें।

करियर- फाइनेंस से जुड़े मामलों में कोई परेशानी आती है तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर होगा। फिलहाल बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त बोझ रहेगा। इसके कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल खुशनुमा और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ- मौजूदा मौसम का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। उनके राजनीतिक प्रभाव से आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण रास्ते खुल सकते हैं। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा।
नेगेटिव- फिलहाल पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेना नुकसानदायक हो सकता है। कहीं निवेश करने की योजना है तो पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जुटाएं। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने से किसी साजिश में फंस सकते हैं।

करियर- बिजनेस में सकारात्मक गतिविधियां होंगी। कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी। कारोबार के लिए स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं तो अभी उससे जुड़े सभी पहलुओं पर और विचार करने की जरूरत होगी।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए साथ में लॉन्ग ड्राइव पर जाना सुखद रहेगा।
हेल्थ- बदलते मौसम के कारण खांसी-जुकाम और इससे जुड़े इंफेक्शन को लेकर सतर्क रहना होगा।
भाग्यशाली रंग– गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही कोई समस्या दूर होने से राहत महसूस करेंगे। सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। घर में रिश्तेदारों का आना होगा। आपसी मेलजोल से सभी को खुशी मिलेगी। संतान की किसी गतिविधि से संतुष्टि महसूस होगी।
नेगेटिव- किसी खास विषय के बारे में जरूरत से ज्यादा जानने की कोशिश आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सेहत और मान-सम्मान का विशेष ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी तरह की उपेक्षा महसूस न हो।

करियर- नया कारोबार या काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। फिलहाल मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। बिजनेस से जुड़ी कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। ऑफिस की महत्वपूर्ण फाइलें संभालकर रखें।
लव- परिवार के लोगों से पूरा सहयोग और सम्मान मिलेगा। इससे खुशी महसूस होगी। अपने कामों पर ज्यादा ध्यान दे पाएंगे और ऊर्जा भी बढ़ेगी।
हेल्थ- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति विशेष सतर्क रहने की जरूरत होगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति संतोषजनक है। अपने जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। दूसरों से सहयोग की उम्मीद करने के बजाय अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखने से सफलता मिलेगी। घर में करीबी लोगों के आने से मनोरंजन और उत्साह का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से कई महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। निवेश और बैंक से जुड़े कामों में विशेष सावधानी रखें। युवाओं की मौज-मस्ती के कारण काम में होने वाली लापरवाही नुकसानदायक साबित होगी।

करियर- कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें। हालांकि प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप बिजनेस में पैसों के हिसाब-किताब को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। ऑफिस में पॉलिटिक्स जैसी स्थिति बन सकती है।
लव- परिवार में कोई खुशखबरी मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के कारण अपने करियर के साथ समझौता करने से बचें।
हेल्थ- अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करने का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शारीरिक आराम की जरूरत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर और कारोबार की जिम्मेदारियों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने से नए संपर्क बनेंगे। ये संपर्क फायदेमंद भी साबित होंगे। युवाओं को अपनी मेहनत के बेहतर नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता करने के बजाय मौजूदा कामों पर ध्यान दें। भावुक होकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले समझदारी से लेना बेहतर होगा। अपनी कीमती और जरूरी चीजों की सुरक्षा का ध्यान खुद रखें।

करियर- मीडिया से जुड़ी गतिविधियों और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। इनके माध्यम से आज बेहतरीन कारोबारी ऑर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ कहासुनी होने की आशंका है।
लव- घर की व्यवस्था अच्छी बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी होगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में उलझने से समय और पैसे दोनों का नुकसान होगा।
हेल्थ- स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि बदलते मौसम को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपके सिद्धांतों और समझदारी भरे व्यवहार से सामाजिक छवि और बेहतर होगी। आज कोई ऐसा काम भी पूरा हो सकता है, जिसे आप असंभव समझ रहे थे।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कामों की योजना बना लें। किसी एक विषय की गहराई में जाने के कारण दूसरे महत्वपूर्ण लक्ष्यों से ध्यान भटक सकता है। परिवार के बुजुर्गों के मान-सम्मान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।

करियर- कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी। अपनी योग्यता साबित करने के लिए और ज्यादा मेहनत तथा संघर्ष करना होगा। हालांकि गंभीरता और समझदारी से काम करने पर परेशानियों का समाधान निकाल लेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस की परिस्थितियां कुछ बेहतर हो सकती हैं।
लव- परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आपसी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में अपना समय खराब करने से बचें।
हेल्थ- ज्यादा मेहनत और शारीरिक परिश्रम के कारण सेहत कुछ कमजोर रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने से जुड़ी सूचना मिलेगी। अपनी पसंद के कामों में कुछ समय बिताने से रोजमर्रा के तनाव और थकान से राहत मिलेगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से खुशी और संतुष्टि महसूस होगी।
नेगेटिव- अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपने कामों में जुटे रहें। सफलता मिलने पर विरोध करने वाले लोग भी आपके पक्ष में आ जाएंगे। उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी रिश्तेदार के साथ संबंधों में खटास आने की भी आशंका है।

करियर- काम करने के अच्छे तरीके से ज्यादातर कारोबारी काम आसानी से पूरे होंगे। फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट हासिल होंगे। हालांकि पार्टनरशिप बिजनेस में काम की ज्यादा जिम्मेदारी आपके ऊपर ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के बीच ऑफिस में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रह सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से भी उपयोगी सलाह मिल सकती है।
हेल्थ- दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रह सकती है। खुद को और परिवार के लोगों को तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचाने पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के माध्यम से नई जानकारियां और अनुभव हासिल होंगे। कामकाज के साथ अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालने से नई ऊर्जा महसूस होगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- समय और परिस्थितियों के मुताबिक अपने स्वभाव और काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत होगी। गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवाओं को अपने कामों पर विशेष ध्यान देना होगा। आलस और लापरवाही से बचें।

करियर- बिजनेस में लोगों के साथ संपर्क और संबंध मजबूत होंगे। मीडिया और विज्ञापन से जुड़े कामों पर ध्यान देने से कारोबार बढ़ेगा। मुश्किल परिस्थितियों में परिवार के लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखें।
लव- घर का माहौल सुखद बनाए रखने के लिए पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल जरूरी होगा। गैरजरूरी प्रेम संबंधों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
हेल्थ- तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मानसिक आराम की ज्यादा जरूरत महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर या कारोबार की व्यवस्था में बदलाव करने की योजना है तो इसके लिए समय अनुकूल है। अपने फैसलों और गतिविधियों पर विचार करने का भी अच्छा समय है।
नेगेटिव- खर्च ज्यादा रहेंगे और उनमें कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इससे आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। पारिवारिक मामलों को निजी विवाद का रूप देने से बचें। कोई दूसरा व्यक्ति इसका फायदा उठाकर आपको परेशानी में डाल सकता है।

करियर- आमदनी सामान्य रहेगी। कारोबार में कुछ परेशानियां भी बनी रहेंगी। हालांकि ये परिस्थितियां अस्थायी हैं और जल्द ही स्थिति अनुकूल हो जाएगी। नौकरी से जुड़े कामों में स्थिरता आएगी। किसी अधिकारी का सहयोग लेने से अपना टारगेट हासिल करने में मदद मिलेगी।
लव- घर में अच्छा तालमेल बना रहेगा। परिवार के लोगों को उपहार देने से सभी को खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- गिरने से चोट लगने की आशंका है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें और जोखिम वाले कामों से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और काम का बोझ भी ज्यादा रहेगा। फिलहाल मनोरंजन के बजाय काम पर पूरा ध्यान देना फायदेमंद होगा। इस मेहनत के अच्छे नतीजे जल्द ही मिलेंगे। किसी नजदीकी जगह की लाभदायक यात्रा भी हो सकती है।
नेगेटिव- किसी भी तरह का विवाद होने पर धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी होगा। गुस्से के कारण पारिवारिक व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। पैसों के लेनदेन से जुड़ा कोई फैसला जल्दबाजी में न लें।

करियर- बिजनेस के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में कुछ परेशानियां आने से तनाव बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- ज्यादा काम और मेहनत के कारण तनाव तथा शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9