

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का सातवे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। जहां एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड से जुड़े समस्त एनएचएम कर्मचारी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इसी के चलते बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी एनएचएम कर्मचारियों का सातवे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रहा।

एनएचएम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान का लाभ और असम की तर्ज पर 60 वर्ष तक सेवा का लाभ देने और एनएचएम में आउट सोर्स को बंद कर राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति से कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी डॉ अशोक तोमर ने बताया कि जब तक एनएचएम कर्मचारियों की मांग को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।



