भाजपा नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, भूमाफिया और चकबंदी अधिकारियों की मिलीभगत से नाराज हैं नेता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान- रुड़की

भूमाफियाओं पर शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई न करने से नाराज भाजपा नेता ने 15 दिसंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी है। भाजपा नेता ने चकबंदी के अधिकारियों के भूमाफियाओं के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। बता दें कि भाजपा नेता जगजीवन राम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वह भाजपा के एक सच्चे कार्यकर्ता हैं | लेकिन कुछ भूमाफिया और चकबंदी अधिकारियों की मिलीभगत से एक बड़ा घोटाला किया गया है जिसको लेकर उनके द्वारा अधिकारियों के लगातार चक्कर काटे जा रहे हैं लेकिन पिछले लंबे समय से कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

इसको लेकर भाजपा नेता जगजीवन राम ने मीडिया को पूरे मामले से अवगत कराया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की धामी सरकार भूमाफिया एवं भ्रष्ट अधिकारियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी लेकिन कुछ भूमाफिया एवं चकबंदी के अधिकारी मिलकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेन्स की सरकार के दावों को चूना लगाते नजर आ रहे हैं जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। भूमाफियाओं के द्वारा करोड़ों रुपए की जमीन को खुर्द बुर्द किया जा रहा है जब उनके द्वारा चकबंदी के उच्चअधिकारियों को इस मामले से अवगत कराया तो वह भी मामले को टालते हुए नजर आए जिससे कहीं न कहीं उनकी मिलीभगत का भी अंदेशा हैं |

इस मामले को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया गया। यह पूरा मामला रुड़की के रहमतपुर गांव से होकर एक बाईपास निकल रहा है जिसको लेकर कुछ भूमाफिया एवं चकबंदी के अधिकारियों ने मिलीभगत कर जमीन को खुर्द बुर्द कर हाईवे लगा डाला लेकिन लगातार शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसको लेकर उन्होंने आज मीडिया को अपनी पीड़ा बताई और 15 दिसंबर को चकबंदी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।