दूषित पानी को लेकर स्थानीय लोगों में दिखा रोष, जलसंस्थान के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की के इस्लामनगर में पिछले कुछ दिनों से पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 1 साल पहले रुड़की के मच्छी मोहल्ला में एक टंकी का निर्माण हुआ था |

जिससे रुड़की शहर की कई बस्तियों को पानी के कनेक्शन दिए गए थे। वहीं इस्लामनगर के स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारी क्षेत्र में आते हैं और पानी के कनेक्शन का बिल भी वसूल करते हैं लेकिन टंकी से आने वाला पानी बहुत गंदा और बदबूदार है, जो किसी काम का नहीं होता है | साथ ही स्थानीय लोगों बताया कि वह कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं

जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं किया गया | वहीं जल संस्थान के अधीक्षक अभियंता का कहना है कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया है जिसके बाद उन्होंने तुरंत जेई को मौके पर बुलाकर जांच के लिए भेजा है और तत्काल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने एक टोल फ्री नंबर भी दिया है जिससे क्षेत्र में अगर किसी को भी जल संस्थान से संबंधित कोई समस्या हो तो वह इस टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं जिसका समाधान तत्काल किया जाएगा।