पाँच किलो गांझे के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

उधम सिंह नगर ज़िले के जसपुर में  पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर ने क्रेक डाउन  अभियान के अंतर्गत नशे पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है लेकिन नशे के कारोबारी थमने का नाम नहीं ले रहे |  इसी क्रम में जसपुर पुलिस को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर एक घर पर छापा मारकर 5 किलो अवैध गांझे के साथ एक आरोपी को धर दबोचा |

वहीं जसपुर प्रभारी निरीक्षक जे.एस. देउपा ने बताया की सूचना पर जसपुर के महोल्ला नत्था सिंह में एक घर पर छापा मारा गया जिसमें घर से  5 किलो गांझे के साथ आरोपी बाबू को गिरफ्तार किया गया | आरोपी के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है |