मिशन 2022 में चुनावी फतह के लिए सपा की हुई प्रेस वार्ता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड में चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं | सभी राजनीतिक दल 2022 का चुनाव फतह कर अपनी अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव ने एक प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड निर्माण में समाजवादी पार्टी की सकारात्मक भूमिका और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उत्तराखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की जनता समाजवादी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है।

उत्तराखंड के विकास में भाजपा और कांग्रेस की असफलता को गिनाते हुए उन्होंने बताया कि सपा की सरकार बनने पर उत्तराखंड से पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि पर रोक लगेगा, सौर ऊर्जा आधारित लघु कुटीर उद्योग की स्थापना की जाएगी, स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि मूलभूत समस्याओं पर पर बेहतर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं के अनुरूप उत्तराखंड में एक वैचारिक सरकार बना कर उत्तराखंड का बेहतर विकास किया जाएगा।