आंदोलन से लौटे किसानों का हुआ जोरदार स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

दिल्ली बॉर्डर पर सालभर से अधिक अपने खेतों से दूर देश का अन्नदाता सड़कों पर डट कर अपने हक की लड़ाई लड रहा था | कई संघर्षों और बलिदानों के बाद किसानों की आवाज सरकार के कानों तक पहुंची और किसानों के हक में फैसला सुनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार अपने निर्णय से वापस हुई | इस आन्दोलन से किसानों ने यह साबित कर दिया कि यह देश किसानों का है | आंदोलन की रणभूमि से लौटे किसानों का काशीपुर की भूमि पर भव्य स्वागत किया गया | जहां आंदोलनकारी किसानों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया तो साथ ही आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी इस मौके पर श्रद्धांजलि दी गयी |

एक ओर जहाँ किसानों ने जीत का जश्न मनाया, तो वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आंदोलन स्थगित किया गया है, ना की खत्म |  यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूर्ण रूप से अमल में नहीं लाया जाता है तो आंदोलन के लिए देश का किसान वापस से बॉर्डर पर बैठने के लिए सज्ज है | काशीपुर पहुँचने पुर ढोल-नगाड़ों के साथ ही फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया |  इस आन्दोलन से हर वर्ग जुड़ा हुआ था और सभी किसी न किसी रूप में अपना सहयोग दे रहे थे |  जो किसान बॉर्डर पर शहीद हुए उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जायेगा | इस मौके पर सभी ने उनकी श्रद्धांजली अर्पित की |