

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

सोशल मीडिया में एक न्यूज चैनल की खबर का झूठा स्क्रीन शॉट डालकर उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में शराब पर प्रतिबंध लगाने की खबर वायरल हो रही है जिसमें हाई कोर्ट का हवाला दिया गया है ऐसी अफवाह से खिन्न होकर उत्तरकाशी के शराब व्यवसायीयों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया है |

शराब व्यवसायी सन्तोष पवाँर का कहना है कि यह एक सोची- समझी साजिश के तहत अफवाह फैलायी जा रही है | जिसमें हाईकोर्ट की अभेलना की भी गयी है जिसके लिए वह सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रहे है, ताकी भविष्य में कोई उनके व्यवसाय को प्रभावित करने की चेस्ठा न कर सकें |



