

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा में नंदा गौरा योजना के तहत लाभ लेने वाली छात्राओं के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाने की काफी समय से लगातार मांग चल रही थी जिसके लिए छात्राओं ने खटीमा में धरना प्रदर्शन भी किया था। वहीं छात्राओं की मांग को संज्ञान में लेते हुए शासन ने लाभार्थी छात्राओं के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में नंदा गौरा योजना के लाभ से कुछ इंटर पास बालिकाएं वंचित रह गई थी जिसके लिए आवेदन की तिथि 7 दिसंबर 2021 तय किया गया था लेकिन कम समय अवधि होने के कारण सभी छात्राएं आवेदन नहीं कर पाई थी।

इसलिए अब शासन द्वारा आवेदन की तिथि 7 दिसंबर से बढ़ाकर 17 दिसंबर तय कर दी गई है। वहीं इस संदर्भ में खटीमा तहसीलदार युसूफ अली ने बताया कि नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने के लिए पहले 7 दिसंबर तिथि तय थी जिसे बढ़ाकर शासन द्वारा 17 दिसंबर कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी द्वारा निर्देश है कि समाज कल्याण विभाग और बाल विकास विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर इस संदर्भ में कार्य करें।



