जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विज्लवाँण ने शुरू की जनपद विकास यात्रा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद विकास यात्रा के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष व राज्यमंत्री दीपक विज्लवाँण ने चिन्यालीसौड़ विकास खंण्ड के भण्डारस्यूँ पट्टी क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम सभा कौड़ा-फेड़ी के प्रधान मनोज कुमार के स्वास्थ्य का हाल जानने उनके निवास स्थान पहुँचे | तत्पश्चात ग्राम सभा कल्याणी बाजार में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं का हाल जाना |

जिनका संज्ञान लेते हुए दीपक बिजलवान ने तत्काल सम्बंधित समस्याओं के समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारीयों से दूरभाष से वार्ता कर जल्द ही निस्तारण करने का पूर्ण विश्वास दिलाया |  ग्रामवासियों ने अध्यक्ष दीपक बिजलवान का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर दीपक विज्लवाँण ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है ओर इसके लिए वह दिन रात कार्यो मे लगे है।

साथ ही उन्होने कोविड काल से रूके हुए कार्यों को तुरन्त चालू करवाने का निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की, और यमनोत्री विधानसभा से एक उम्मीदवार् के रूप मे चुनाव लडने का ऐलान किया । जिससे विधानसभा चुनाव में क्षेत्रवासियों ने दीपक विज्लवाँण को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया ।